माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला, शानदार और जानदार लैपटॉप लांच किया

आज 6 अक्टूबर 2015 को माइक्रोसॉफ्ट ने अपना पहला और नया लैपटॉप लांच किया।  इस टच स्क्रीन लैपटॉप को माइक्रोसॉफ्ट ने Surface Book का नाम दिया है।  यह एक 2in1  डिवाइस है।  यानी इसकी स्क्रीन को अलग करके इसे टेबलेट की तरह भी यूज किया जा सकता है। 

माइक्रोसॉफ्ट के इस पहले लैपटॉप में 13.5 इंच स्क्रीन दी गयी है।  इसका रेसोलुशन 3000x2000p है जो कि काफी अच्छा है।  इसका यही ग्राफ़िक इसको काफी जानदार बनाता है।  टच स्क्रीन सरफेस भी काफी मजेदार और उपयोगी है।  यह लैपटॉप काफी हल्का, पतला होने के साथ साथ काफी जानदार भी है। 


इस लैपटॉप में इंटेल 6th जनरेशन Core i सीरीज का प्रोसेसर लगा हुआ है। साथ  ही ऑनबोर्ड Nvidia GeForce ग्राफ़िक्स भी है।  वही इसमें 16GB रैम इस लैपटॉप को और भी तेज बनाता है। इस लैपटॉप की स्क्रीन को 360 डिग्री तक मोड़ा जा सकता है। 

यह लैपटॉप विंडोज 10 से लैस होगा।  इसका बैटरी बैकअप भी लगभग 12 घंटे है।  इस लैपटॉप के सभी USB पोर्ट्स 3.0 हैं यानी अब आप अपना डेटा काफी तेजी से कॉपी कर सकते है। 

यह लैपटॉप की बिक्री 26 अक्टूबर से शुरू होगी और इसकी शुरूआती कीमत लगभग 1 लाख के आसपास हो सकती है। 
Share on Google Plus

About Unknown

INFOVISION MEDIA - Low cost and Best Laptop and Desktop Repair Service in Delhi/NCR.
    Google Comment
    Facebook Comment